नई दिल्ली, जुलाई 13 -- सोमवार सिर्फ एक नया दिन नहीं, बल्कि पूरे सप्ताह की नई शुरुआत भी होता है। कई लोगों के लिए यह दिन छुट्टियों के बाद काम पर लौटने का संकेत होता है, इसलिए इसे थोड़ा मुश्किल भी माना जाता है। लेकिन अगर दिन की शुरुआत पॉजिटिव सोच और अच्छे विचारों के साथ हो, तो हर चुनौती आसान लगने लगती है। कुछ मोटिवेशनल शब्द मन में नया उत्साह भर देते हैं और पूरे दिन काम करने की एनर्जी देते हैं। अगर आप भी अपने सप्ताह की शुरुआत जोश और आत्मविश्वास के साथ करना चाहते हैं या अपने दोस्तों, परिवार और साथ काम करने वालों को प्रेरित करना चाहते हैं, तो ये 30 शायरियां आपके लिए हैं। 1. नई सुबह है, नया सफर है, हर कदम पर सफलता का असर है। 2. सोमवार की शुरुआत मुस्कान से करो, हर सपना पूरे विश्वास से पूरा करो। 3. मंजिल उन्हीं को मिलती है, जो हर दिन नई कोशिश करते...