नई दिल्ली, फरवरी 20 -- Stock Market Closing Today: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी उछाल के साथ बंद हुए हैं। बीएसई सेंसेक्स 316.57 अंक या फिर 0.38 प्रतिशत या फिर 82,814.71 अंक पर और निफ्टी 116.90 अंक या फिर 0.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,571.25 अंक पर बंद हुआ है। सेंसेक्स की 30 में 22 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। वहीं, 8 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं। टेक महिंद्रा के शेयर 1.75 प्रतिशत, इंफोसिस के शेयर 1.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। बता दें, एनटीपीसी, एलटी के शेयर 2-2 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए हैं। 12:00 PM Share Market Live Updates 20 Feb.: शेयर मार्केट में रौनक बढ़ रही है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स अब 430 अंक ऊपर 8...