नई दिल्ली, अगस्त 11 -- Share Market Today Live 11 Aug 12:30 PM: सेंसेक्स टॉप गेनर्स की लिस्ट में सबसे ऊपर एचसीएल टेक के शेयर हैं। इनमें महज 0.70 प्रतिशत की तेजी है और ये 1367 रुपये पर पहुंच गए हैं। टाइटन में 0.62, टेक महिंद्रा में 0.67, इन्फोसिस में 0.55 और टीसीएस में 0.08 प्रतिशत की तेजी है। जबकि, सेंसेक्स 431 अंक नीचे 78110 पर ट्रेड कर रहा है। दूसरी ओर निफ्टी 145 अंकों के नुकसान के साथ 24438 पर है। Share Market Today Live 11 Aug 9:45 AM: शेयर मार्केट में गिरावट तेज हो गई है। सेंसेक्स 384 अंक टूटकर 78157 पर आ गया है। जबकि, निफ्टी में 113 अंकों की गिरावट है और यह 24471 पर ट्रेड कर रहा है। Market Today Live 11 Aug 9:15 AM: शेयर मार्केट की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 32 अंकों की गिरावट के ...