नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- Share Market Today Live 2:50 PM: सेंसेक्स 646 अंक चढ़कर 74941 पर पहुंच गया। निफ्टी भी 101 अंक ऊपर 23448 पर पहुंच गया है। इस तेजी की वजह से बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4,82,15,879.04 रुपये पर पहुंच गया। 18 सितंबर को यह 4,79,78,860.47 पर था। यानी निवेशकों को आज अबतक करीब 3 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ। Share Market Today Live 12:55 PM: अल्ट्राटेक, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स और सन फार्मा के दम पर सेंसेक्स 500 अंक अधिक चढ़कर 74879 पर पहुंच गया। सेंसेक्स टॉप गेनर में अल्ट्राटेक सीमेंट 4.03 प्रतिशत ऊपर 11100 रुपये पर पहुंच गया है। एचसीएल टेक में 3.38 और एशियन पेंट्स में 2.21 प्रतिशत की तेजी है। सनफार्मा भी दो फीसद से ऊपर है। निफ्टी भी 67 अंक ऊपर 23414 पर पहुंच गया है। Share Market Today Live 9:18 AM: बाजार खु...