नई दिल्ली, अगस्त 4 -- Share Market Today Live 4 Aug 9:15 AM: गिफ्टी निफ्टी के कमजोर संकेतों के बावजूद आज घरेलू शेयर मार्केट की शुरुआत अजीबो-गरीब हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक जहां सेंसेक्स 493 अंक ऊपर 79000 के पार 79132 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाले बेंचमार्क इंडेक्स ने 70 अंकों की गिरावट के साथ 24703 के लेवल से मंगलवार के कारोबार की शुरुआत की। Share Market Today Live 4 Aug 7:40 AM: अमेरिका-ईरान वार्ता की अनिश्चितता के बीच भारतीय शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 के मंगलवार, 4 अगस्त को सुस्त नोट पर खुलने की उम्मीद है। मंगलवार को एशियाई बाजारों में ज्यादातर बढ़त रही, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार में मामूली तेजी रही। सोमवार को, घरेलू शेयर मार्केट में बढ़त रही। बीएसई सेंसेक्स 544 अंक चढ़कर 78,6...