नई दिल्ली, जून 25 -- Share Market Today Live 25 June 12:25 AM: शेयर मार्केट आज भी बमबम बोल रहा है। सेंसेक्स 620 अंकों की उछाल के साथ 77620 के लेवल पर पहुंच गया है। इसमें शामिल स्टॉक्स मारुति और इंडिगो के बीच इंडेक्स टॉप गेनर बनने की होड़ लगी है। फिलहाल मारुति आगे है। इसमें 4.82 प्रतिशत की तेजी है । जबकि, इंडिगो में 4.65 प्रतिशत की। इनके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा में 3.82 प्रतिशत की बढ़त है। Share Market Today Live 25 June 9:50 AM: शेयर मार्केट में हरियाली छाई हुई है। सेंसेक्स 534 अंकों की उछाल के साथ 77526 के लेवल पर पहुंच गया है। जबकि, निफ्टी में 161 अंकों की बंपर तेजी है और यह 24182 के लेवल पर पहुंच गया है। निफ्टी टॉप गेनर्स की लिस्ट में इंडिगो, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, डॉक्टर रेड्डी हैं। Share Market Today Live 25 June 9:15 AM:...