नई दिल्ली, जुलाई 27 -- Stock Market Closing Today: घरेलू शेयर बाजार में आज सोमवार को तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी बड़ी बढ़त के साथ बंद हुए हैं। मार्केट के क्लोजिंग के वक्त पर निफ्टी 0.96 प्रतिशत या फिर 228.50 अंक की तेजी के साथ 23,995.95 अंक पर था। वहीं, सेंसेक्स 1.02 प्रतिशत या फिर 776.01 अंक की तेजी के साथ 76835.78 अंक पर बंद हुआ है। सेंसेक्स की 30 में से 27 कंपनियों के शेयरों में आज तेजी देखने को मिली है। महज 3 स्टॉक आज गिरावट का शिकार हुए हैं। इटरनल के शेयरों में सबसे अधिक 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। इंडिगो के शेयरों का दाम 4 प्रतिशत चढ़ गया। इंफोसिस, बजाज फाइनेंस के स्टॉक प्राइस में 3-3 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। Share Market Today Live 27 July 12:55 PM: सेंसेक्स 619 अंकों की छलांग के साथ 76687 और निफ्टी 186 अंक...