नई दिल्ली, मई 12 -- Stock Market Today Live 12 May 11:30 AM: निफ्टी 225 अंक लुढ़क कर 23591 पर आ गया है। सेंसेक्स 849 अंकों के नुकासान के साथ 75165 पर आ गया है। सेंसेक्स में टीसीएस 4.26 पर्सेंट की गिरावट के साथ टॉप लूजर है। इन्फोसिस में करीब चार प्रतिशत की गिरावट है। एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा में 3 प्रतिशत से अधिक का नुकसान है। Stock Market Today Live 12 May 9:30 AM: शेयर मार्केट एक बार फिर गिरावट के तूफान की ओर बढ़ रहा है। सेंसेक्स 738 अंक नीचे 75276 पर आ गया है। यहां भारती एयरटेल, एनटीपीसी, स्टेट बैंक और टाटा स्टील को छोड़ सभी स्टॉक लाल हैं। निफ्टी 195 अंक लुढ़क कर 23620 पर आ गया है। Stock Market Today Live 12 May 9:15 AM: लगातार चौथे दिन भी भारतीय शेयर मार्केट की चाल में कोई सुधार नहीं आया। बीएसई के 30 शेयरों वाले संवेदी सूचकांक सेंसेक...