नई दिल्ली, जुलाई 31 -- Share Market Today Live 31 July 1:10 PM: सुबह से सुस्त शेयर मार्केट में दोपहर बाद ऐसी जान आई कि बीएसई का सेंसेक्स 78272 के लेवल का टच कर गया। अभी 316 अंक ऊपर 78244 के लेवल पर है। सेंसेक्स की इस तेजी के पीछे बजाज का हाथ है। बजाज के दोनों शेयर धूम मचा रहे हैं। निफ्टी भी तेजी का शतक लगाकर 24417 पर पहुंच गया है। Share Market Today Live 31 July 12:30 PM:सुबह से सुस्त शेयर मार्केट में 12 बजते ही हलचल बढ़ गई और बीएसई का सेंसेक्स 78139 के लेवल का टच कर गया। फिलहाल 185 अंक ऊपर 78113 के लेवल पर है। इसी तरह निफ्टी भी 24393 को टच करने के बाद अब 64 अंक ऊपर 24382 पर है। सेंसेक्स टॉप गेनर्स की लिस्ट में सबसे ऊपर बजाज फाइनेंस के शेयर हैं। इनमें करीब साढ़े 7 प्रतिशत की तेजी है। बजाज फिनसर्व भी 5.45 प्रतिशत ऊपर 2012.70 रुपये पर ट्रेड...