नई दिल्ली, जुलाई 27 -- Share Market Today Live 27 July 7:30 AM: भारतीय शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50, सोमवार को बढ़त के साथ खुलने की उम्मीद है। क्योंकि, अमेरिका-ईरान में लड़ाई थमने की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में आज 5% की गिरावट है। जबकि, एशियाई बाजारों ने सोमवार को रौनक रही। वहीं, इससे पहले शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में भी तेजी आई, जिसमें नैस्डैक 1% बढ़ गया। इससे पहले शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 332 अंक या 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 50 102 अंक या 0.43% फिसलकर 23,767.45 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.10% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.32% टूटा।सेंसेक्स-निफ्टी के लिए आज 27 जुलाई के संकेतएशियन मार्केट मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने और तेल की कीमतों में गिरावट से निवेशकों की धा...