नई दिल्ली, फरवरी 5 -- Share Market Live Updates 5 Feb.: वैश्विक बाजारों में कमजोर संकेतों के बाद गुरुवार को भारतीय शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 के सपाट खुलने की उम्मीद है। एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख रहा, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार रातोंरात गिरावट के साथ बंद हुआ। बुधवार को आईटी शेयरों में भारी बिकवाली के बावजूद भारतीय शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 78 अंक ऊपर 83,817 पर बंद हुआ। जबकि, निफ्टी 48 अंकों की बढ़त के साथ 25,776 पर बंद होने में कामयाब रहा।सेंसेक्स-निफ्टी के लिए क्या हैं आज के ग्लोबल संकेतएशियाई बाजार गुरुवार को एशियाई बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। जापान का निक्केई 225 0.15 प्रतिशत बढ़ा, जबकि टॉपिक्स 0.47 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.71 प्रतिशत और...