नई दिल्ली, जनवरी 29 -- 10:07 AM Share Market Live Updates 29 Jan: इकनॉमिक सर्वे से पहले शेयर मार्केट भारी गिरावट की ओर बढ़ रहा है और रुपया डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड लो पर आ गया है। सेंसेक्स 550 अंक नीचे 81793 के लेवल पर है। जबकि, निफ्टी 158 अंक टूटकर 25184 पर आ गया है। सेंसेक्स टॉप लूजर्स की लिस्ट में इंडिगो 3.15 पर्सेंट टूटकर टॉप पर है। मारुति 2.54 पर्सेंट नीचे रेंग रहा है। एशियन पेंट्स की रंगत आज भी उड़ी हुई है। यह 2.51 पर्सेंट टूटा है। 9:30 AM Share Market Live Updates 29 Jan: इकनॉमिक सर्वे से पहले शेयर मार्केट में गिरावट है और रुपया डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड लो पर। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 435 अंक नीचे 81908 के लेवल पर है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 120 अंक टूटकर 25222 पर आ गया है। वहीं, ...