नई दिल्ली, जनवरी 28 -- 9:50 AM Share Market Live Updates 28 Jan: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स टॉप गेनर्स की लिस्ट में एक्सिस बैंक टॉप पर है। इसमें 2.77 पर्सेंट की तेजी है। बीईएल में 1.77 प्रतिशत, रिलायंस में 1.31, पावर ग्रिड में 1.14, एनटीपीसी में 1.12 और ट्रेंट में 1.06 प्रतिशत की तेजी है। टॉप लूजर्स की बात करें तो एशियन पेंटस की रंगत उड़ी हुई है। इसमें 5.76 पर्सेंट की गिरावट है। मारुति, इन्फोसिस भी पस्त हैं। 9:18 AM Share Market Live Updates 28 Jan: भारत-ईयू ट्रेड डील के बाद आज बुधवार को शेयर मार्केट में रौनक है। बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 503 अंक ऊपर 82361 पर पहुंच गया। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 129 अंकों की बढ़त के साथ 25304 पर ट्रेड कर रहा है। एनएसई पर 2337 स्टॉक्स ट्रेड कर रहे है...