नई दिल्ली, फरवरी 25 -- 9:35 AM Share Market Live Updates 25 Feb.:आईटी स्टॉक्स की वापसी की बदौलत बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स अब 508 अंकों की बढ़त के साथ 82734 पर पहुंच गया है। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 160 अंक ऊपर 25584 के लेवल पर है। सेंसेक्स में टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इन्फोसिस और टीसीएस टॉप गेनर हैं। इन आईटी कंपनियों के शेयर में 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी है। 9:15 AM Share Market Live Updates 25 Feb.: अच्छे ग्लोबल संकेतों के बाद घरेलू शेयर बाजार में रौनक लौट आई है। मार्केट की शुरुआत मजबूत रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज बुधवार को 304 अंकों की बढ़त के साथ 82530 पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 87 अंक ऊपर 25513 के लेवल पर खुलने में क...