नई दिल्ली, जून 11 -- 12:10 PM Share Market Live Updates 11 June: शेयर मार्केट में रौनक बढ़ गई। गाड़ी तेजी की पटरी पर दौड़ पड़ी है। इस बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा के दम पर सेंसेक्स 325 अंकों की बढ़त बनाकर 82,716 पर पहुंच गया है। जबकि, निफ्टी तेजी के शतक के साथ 102 अंक ऊपर 25207 पर पहुंच गया है। 10:45 AM Share Market Live Updates 11 June: शेयर मार्केट में तेजी अब और बढ़ गई है। इस बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा के दम पर सेंसेक्स 284 अंकों की बढ़त बनाकर 82,676 पर पहुंच गया है। जबकि, निफ्टी 83 अंक ऊपर 25188 पर है। एनएसई पर 2837 स्टॉक्स ट्रेड कर रहे हैं। इनमें 1903 हरे और केवल 846 लाल हैं। 10:45 AM Share Market Live Updates 11 June: शेयर मार्केट में तेजी के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज सेंस...