नई दिल्ली, जनवरी 27 -- 1:26 PM Share Market Live 27 Jan: शेयर मार्केट की चाल अभी सुस्त है। सेंसेक्स अब केवल 76 अंक ऊपर 81614 पर है। एक समय यह 81,899 के डे हाई पर था। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 54 अंक ऊपर 25102 पर ट्रेड कर रहा है। एक समय यह 25184 के डे हाई पर था। निफ्टी मिड कैप और स्मॉल कैप इंडेक्स लाल निशान पर हैं। निफ्टी ऑटो 1.30 पर्सेंट, मिडिया 1.89 पर्सेंट, एफएमसीजी 0.52 पर्सेंट नीचे है। हालांकि, निफ्टी मेटल्स 2.30 पर्सेंट ऊपर है। 12:00 PM Share Market Live 27 Jan: शेयर मार्केट की चाल एक बार फिर बदल गई है। मार्केट फिर तेजी की पटरी पर आ गया है। सेंसेक्स अब 130 अंकों की तेजी के साथ 81667 पर पहुंच गया है। एक समय यह 81,899 के डे हाई पर था। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 74 अंक ऊपर 25123...