नई दिल्ली, जनवरी 27 -- 9:45 AM Share Market Live 27 Jan: शेयर मार्केट ने गियर बदलकर गिरावट के ट्रैक से तेजी के ट्रैक पर आ गया है। सेंसेक्स अब 282 अंक ऊपर 81820 पर पहुंच गया है। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 109 अंक उछलकर 25158 पर पहुंचा गया है। 9:22 AM Share Market Live 27 Jan: कोटक बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा 4 पर्सेंट से अधिक टूटकर सेंसेक्स टॉप लूजर हैं। वहीं, एक्सिस बैंक और अल्ट्रटेक में 3 फीसद से अधिक की तेजी है और ये दोनों टॉप गेनर्स हैं। सेंसेक्स अब 258 अंक नीचे 81279 पर आ गया है। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 106 अंक नीचे 24942 पर पर है। 9:15 AM Share Market Live 27 Jan: गणतंत्र दिवस की छुट्टी के बाद घरेलू शेयर मार्केट की ओपनिंग आज मिलीजुली रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचक...