नई दिल्ली, जून 23 -- Share Market Today Live 23 June 9:55 AM: शेयर मार्केट खराब शुरुआत के बाद अब तेजी के पटरी पर है। सेंसेक्स 80 अंक ऊपर 77174 पर पहुंच गया है। इसमें शामिल शेयरों में एक तरफ इन्फोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा टॉप लूजर हैं तो वहीं, सन फारमा, ट्रेंट, आईसीआईसीआई बैंक, इटरनल टॉप गेनर्स। Share Market Today Live 23 June 9:15 AM: शेयर मार्केट की शुरुआत आज बेहद सुस्त रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 8 अंक नीचे 77086 पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 31 अंकों की गिरावट के साथ 24071 पर खुला। Share Market Today Live 23 June 8:15 AM: भारतीय शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी-50 के आज यानी मंगलवार को सतर्क नोट पर खुलने की संभावना है। एशियाई बाजारों में गिरावट रही, ...