नई दिल्ली, फरवरी 2 -- 12:00 PM Share Market Live Updates 2 Feb. शेयर मार्केट ने एक बार अपना गियर बदला है और गाड़ी तेजी की पटरी पर दौड़ पड़ी है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 290 अंकों के फायदे के साथ 81013 पर पहुंच गया है। एक समय यह 80387 के निचले स्तर पर था। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला निफ्टी 44 अंक ऊपर 24870 पर है। एक समय यह 24679 पर पहुंच गया था। 11:20 Share Market Live Updates 2 Feb. : शेयर मार्केट ने सुबह की सारी बढ़त गंवा दी है। सेंसेक्स-निफ्टी डे हाई से फिसलकर लाल हो गए हैं। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 240 अंकों के नुकसान के साथ 80482 पर आ गया है। एक समय यह 81211 के डे हाई पर था। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला निफ्टी 109 अंक नीचे 24715 पर है। एक समय यह 24942 पर पहुंच गया था। 11:02 Share Mark...