नई दिल्ली, जून 19 -- Share Market Today Live 19 June 1:25 PM: शेयर मार्केट में आज भूचाल है। सेंसेक्स 893 अंकों की भारी गिरावट के साथ 76518 पर आ गया है। जबकि, निफ्टी गिरावट का दोहरा शतक लगाकर 241 अंक नीचे 23945 पर है। आईटी शेयरों में इन्फोसिस में 7.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1040.10 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। Share Market Today Live 19 June 9:30 AM: शेयर मार्केट क्रैश हो गया है। सेंसेक्स 800 अंकों से अधिक के नुकसान के साथ 76605 पर आ गया है। जबकि, निफ्टी गिरावट का दोहरा शतक लगाकर 220 अंक नीचे 23943 पर है। इन्फोसिस में 8 प्रतिशत से अधिक की गिरावट है। टीसीएस 6 प्रतिशत लुढ़का है। टेक महिंद्रा 5.52 और एचसीएल टेक 5.26 प्रतिशत नीचे आ गया है। विप्रो में 3.57 प्रतिशत की गिरावट है। Share Market Today Live 19 June 9:15 AM: शेयर मार्केट में आज भारी गि...