नई दिल्ली, फरवरी 17 -- 9:20 AM Share Market Live Updates 17 Feb.:शेयर मार्केट की तेजी पर आज ब्रेक लग गया है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में ही गिरावट का दोहरा शतक मार दहया है। यह 204 अंक नीचे 83072 के लेवल पर आ गया है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 94 अंकों के नुकसान के साथ 25588 पर है। निफ्टी टॉप गेनर्स की लिस्ट में एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, बीईएल, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक हैं। वहीं, क्वॉलिटी, हिन्डाल्को, इटरनल, श्रीराम फाइनेंस और मैक्स हेल्थ टॉप लूजर में। 9:15 AM Share Market Live Updates 17 Feb.:शेयर मार्केट की तेजी पर आज ब्रेक लगता हुआ नजर आ रहा है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज मंगलवार 17 फरवरी को 79 अंक नीचे 83197 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शे...