नई दिल्ली, जनवरी 27 -- Stock Market Closing Today: शेयर बाजार में बजट 2026 के पहले आज तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी आज बढ़त के साथ बंद हुआ है। सेंसेक्स 319.78 अंक या फिर 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,857.48 अंक पर बंद हुआ है। निफ्टी 50 आज 0.51 प्रतिशत या फिर 126.75 अंक की उछाल के साथ 25175.40 अंक पर बंद हुआ है। निफ्टी का इंट्रा-डे हाई 25246.65 अंक रहा है। वहीं, सेंसेक्स का इंट्रा-डे हाई 82,084.92 अंक रहा है। सेंसेक्स इंडेक्स में आज 30 में से 17 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। अडानी पोर्ट्स और एक्सिस बैंक के शेयरों का भाव 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ बंद हुआ है। टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, एनटीपीसी के शेयरों की कीमतों में 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। इस उछाल के दौरान महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर...