Shardiya Navratri : इस बार 9 या 10 कितने दिनों के होंगे नवरात्र, कौन सी तिथि में हो रही वृद्धि
नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- शारदीय नवरात्र इस साल 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं। नौ दिनों तक नवरात्र में माता की पूजा की जाती है। प्रतिपदा के दिन लोग कलश स्थापना करेंगे, लेकिन इस साल शारदीय नवरात्र नौ नहीं, दस दिन के होंगे। इस साल अष्टमी तिथि की वृद्धि हो रही है। पं. दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली ने बताया कि नवरात्र की सप्तमी तिथि का मान 17 अक्तूबर को होगा। जो सूर्योदय के पहले से लेकर रात में 5:53 तक व्याप्त रहेगी। इस दिन पूजा पंडालों में देवी की मूर्तियों की स्थापना की जाएगी। इस बार माता हाथी पर सवार होकर आ रही है, इसे अच्छा संकेत माना जा रहा है, लेकिन माता का गमन मूर्ग पर होगा,इसे अशांति के तौर पर माना जाता है। इस दिन लोगों में अशांति व्याप्त रहेगी। वहीं नवमी तिथि 20 अक्तूबर को भी सुबह नवमी तिथि मिल रही है, इसके बाद व्रत का पारण किया जाएगा। दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.