नई दिल्ली, जुलाई 23 -- Shani Vakri 2026: वैदिक ज्योतिष में शनि देव को कर्मफलदाता और न्याय का देवता माना जाता है। शनि जब भी अपनी चाल बदलते हैं तो उसका असर सभी 12 राशियों के लोगों पर देखने को मिलता है। इस बार 27 जुलाई 2026 को शनि वक्री होने जा रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार शनि की वक्री चाल अगले कई महीनों तक प्रभाव में रहेगी। इस दौरान कुछ राशियों को करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं, जबकि कुछ राशियों को संभलकर चलने की सलाह दी जाती है।शनि वक्री का क्या होता है अर्थ? जब कोई ग्रह आकाश में पृथ्वी से देखने पर उल्टी दिशा में चलता हुआ दिखाई देता है, तो उसे वक्री कहा जाता है। ज्योतिष में शनि का वक्री होना कर्मों की समीक्षा, अधूरे कार्यों को पूरा करने और जीवन में अनुशासन लाने का समय माना जाता है। इस दौरान व्यक्ति को अपन...