नई दिल्ली, जुलाई 11 -- Shani Vakri 2026: शनि की वक्री चाल का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, इस दौरान कुछ राशियों को राहत मिलेगी तो कुछ को पहले से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होगी। शनि देव 27 जुलाई 2026 को मीन राशि में वक्री चलेंगे। यह वक्री अवस्था करीब 138 दिनों तक यानी 11 दिसंबर 2026 तक रहेगी। खासकर मेष और मकर राशि के लिए यह समय अलग-अलग तरह के संकेत लेकर आया है।मेष राशि वालों के लिए राहत का समय पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, शनि के वक्री होने के बाद मेष राशि के जातकों के लिए हालात पहले से बेहतर होने लगेंगे। लंबे समय से अटके काम धीरे-धीरे पूरे होने के योग बनेंगे। नौकरी और कारोबार से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है। अगर किसी काम में बार-बार रुकावट आ रही थी तो अब उसमें आगे बढ़ने का मौका मिल...