नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- Shani Sade Sati 2026: शनि की साढ़ेसाती से गुजर रहे कुंभ, मीन और मेष राशि वालों के लिए आने वाले कुछ साल खास रहने वाले हैं। शनि इस समय मीन राशि में वक्री चाल चल रहे हैं। 11 दिसंबर 2026 को शनि मार्गी होंगे। इसके बाद 3 जून 2027 को मीन राशि छोड़कर मेष में प्रवेश करेंगे। शनि के इस राशि परिवर्तन से साढ़ेसाती का गणित बदल जाएगा। कुंभ राशि वालों को राहत मिलेगी, जबकि मीन राशि पर साढ़ेसाती का अंतिम और मेष राशि पर दूसरा चरण शुरू होगा। हालांकि, यह बदलाव स्थायी नहीं रहेगा। शनि अक्टूबर 2027 में दोबारा मीन राशि में लौट आएंगे। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि इन तीनों राशियों को साढ़ेसाती से पूरी तरह मुक्ति कब मिलेगी।शनि कब-कब बदलेंगे अपनी चाल? शनि 11 दिसंबर 2026 को मीन राशि में मार्गी होंगे। इसके बाद 3 जून 2027 को मेष राशि में प्रवेश ...