नई दिल्ली, जून 18 -- Shani Sade Sati : साल 2026 में शनि की साढ़ेसाती को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं। कोई जानना चाहता है कि उसकी राशि पर साढ़ेसाती चल रही है या नहीं, तो कोई इसके असर को लेकर चिंतित है। ज्योतिष गणना के अनुसार इस साल शनि देव मीन राशि में हैं। ऐसे में मेष, मीन और कुंभ राशि के जातक शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव में रहेंगे। हालांकि साढ़ेसाती का मतलब हमेशा परेशानी नहीं होता। कई लोगों को इसी दौरान नौकरी, कारोबार और जीवन में बड़ी जिम्मेदारियां भी मिलती हैं। शनि व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। इसलिए इस समय धैर्य और मेहनत बनाए रखना सबसे जरूरी माना जाता है।2026 में किन राशियों पर है शनि की साढ़ेसाती? साल 2026 में तीन राशियां शनि की साढ़ेसाती से प्रभावित रहेंगी। इन राशियों पर अलग-अलग चरण चल रहे हैं।मेष राशि पर पहला चरण ...