नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- दिसंबर में शनि की चाल बदलने जा रही है। 11 दिसंबर को शनि मीन राशि में मार्गी हो जाएंगे। पिछले कई महीनों से वक्री चल रहे शनि की सीधी चाल का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। किसी के लिए नौकरी और कारोबार के मामले आगे बढ़ सकते हैं तो किसी को आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत होगी। खास बात यह है कि शनि के मार्गी होने से उनकी राशि नहीं बदलेगी। वह मीन राशि में ही रहेंगे। शनि को ज्योतिष में कर्म और न्याय का कारक माना गया है। उनकी चाल बदलने का असर जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों पर देखा जाता है। 27 जुलाई से वक्री चल रहे शनि अब 11 दिसंबर को मार्गी होंगे। ऐसे में जिन लोगों के काम लंबे समय से अटके हुए हैं, उन्हें आगे बढ़ाने की कोशिशों में तेजी आ सकती है।आइए जानते हैं, कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का हाल मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए...