नई दिल्ली, जुलाई 10 -- Shani Mangal Drishti 2026: जुलाई में शनि और मंगल की चाल को लेकर ज्योतिष में चर्चा हो रही है। इस समय शनि मीन राशि में हैं, जबकि मंगल वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं। वैदिक ज्योतिष में शनि की तीसरी, सातवीं और दसवीं दृष्टि को खास माना जाता है। मीन राशि से तीसरे स्थान पर वृषभ आता है। यही वजह है कि शनि की तीसरी विशेष दृष्टि मंगल पर पड़ रही है। यह स्थिति 20 जून से शुरू हो गई है और 2 अगस्त 2026 तक रहेगी।ज्योतिष में मंगल का महत्व ज्योतिष में मंगल को हिम्मत, नौकरी, जमीन, कारोबार और फैसले लेने का ग्रह माना जाता है। वहीं शनि मेहनत, जिम्मेदारी और कर्म का कारक है। जब शनि की दृष्टि मंगल पर पड़ती है तो कई लोगों के कामकाज, नौकरी और पैसों से जुड़े मामलों में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कुछ लोगों को मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है, जबकि...