नई दिल्ली, जुलाई 23 -- वैदिक ज्योतिष में शनि को कर्मों का फल देने वाला ग्रह माना जाता है। शनि जब भी राशि बदलते हैं, तो उसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। किसी की नौकरी में बदलाव आता है तो किसी के कारोबार और आर्थिक स्थिति पर इसका प्रभाव देखने को मिलता है। इसलिए शनि के हर गोचर पर ज्योतिष जानने वाले लोगों की नजर रहती है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 3 जून 2027 को शनि करीब 30 साल बाद मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इसे शनि का महत्वपूर्ण गोचर माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इस दौरान कुछ राशियों के लोगों को नौकरी, कारोबार और धन के मामलों में अच्छे मौके मिल सकते हैं। रुके हुए काम पूरे होने के योग भी बन सकते हैं।आइए जानते हैं, किन राशियों की चमकेगी किस्मतमिथुन राशि शनि का यह गोचर मिथुन राशि के जातकों के लिए लाभदायक माना जा रहा है। नौकरी करने वालों...