नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- Shani ka mesh rashi me gochar kab hoga: न्याय देवता शनि इस समय मीन राशि के गोचर में हैं। शनि करीब ढाई साल में अपनी राशि बदलते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2026 में शनि का किसी भी तरह का राशि परिवर्तन नहीं होगा। हालांकि इस समय नक्षत्र परिवर्तन और नक्षत्र पद गोचर होंगे। शनि अगले साल यानी 2027 में शनि राशि परिवर्तन करते हुए मेष राशि में आएंगे। पंडित नरेंद्र उपाध्याय बताते हैं कि शनि करीब 30 साल बाद मेष राशि में गोचर करेंगे। मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। मंगल और शनि के बीच शत्रुता का भाव है। मंगल की राशि में शनि के आते ही सबसे ज्यादा तीन राशियां प्रभावित होंगी। इन राशियों को शनि गोचर की अवधि में सबसे ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। जानें शनि का मेष गोचर कब और कौन-सी राशियां होंगी प्रभावित।शनि का मेष राशि में गोच...