Shamli News: 6 लाख की शराब के साथ दो गिरफ्तार
शामली, अगस्त 3 -- Shamli News: कैराना। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक टाटा मैजिक गाड़ी से 6 लाख की शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रविवार दोपहर करीब तीन बजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीतरवाड़ा से सहपत जाने वाले रास्ते पर एक पिकअप गाड़ी का पीछा किया। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए टाटा मैजिक गाड़ी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान गाड़ी के अंदर से 25 पेटी हरियाणा मार्का रेड लेबल शराब की बरामद हुई। पुलिस ने मौका से सोनू उर्फ भोलू निवासी गांव शेरपुर थाना किरतपुर जनपद बिजनौर तथा कुशल निवासी झांकी हुसैनपुर थाना किरतपुर जनपद बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई शराब की कीमत 6 लाख बताई जा रही है। सीओ हेमंत कुमार ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की जा रही है तथा शराब कहां से ले तथा कहां सप्लाई करनी है इस बारे में जानकारी की जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.