शामली, अक्टूबर 24 -- Shamli News: जलालाबाद। मुख्यमंत्री कायाकल्प योजना के अंतर्गत राज्य वित्त से 55 लाख रुपये की लागत से प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय का कायाकल्प किया जाएगा। विद्यालय में आधुनिक सुविधाएं विकसित करने के साथ ही विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निर्माण कार्य कराया जाएगा। योजना के अंतर्गत आधुनिक क्लास रूम, रसोईघर तथा मिड-डे मील तैयार करने के लिए टीन शेड का निर्माण भी शामिल है। विद्यालय में निर्माण कार्य का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर मलिक, अधिशासी अधिकारी जयवीर शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी राहुल धामा तथा अवर अभियंता योगेश कंबोज की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को विशेष बनाते हुए विद्यालय की छात्राओं ने फीता काटकर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस पहल के माध्यम से बालिका...