Shamli News: 500 रुपये के नोट को लेकर मारपीट का आरोप
शामली, नवम्बर 27 -- Shamli News: बाबरी। भनेड़ा जट निवासी अलीहसन पुत्र मौसम ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि हरियाणा में पराली का व्यापार करते हैं। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे दो युवक उसके पास पैसों का हिसाब आया। आरोप है उसने हिसाब में 500 रुपये का नोट खराब दे दिया। इस पर उसने कहा तो दोनों ने अलीहसन और उनके छोटे भाई अमन के साथ मारपीट की। मारपीट में अमन की आंख में चोट भी आई साथ लाठी-डंडों से मारपीट की।अमन की आंख और दांत पर चोट आई। शोर-शराबा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.