Shamli News: 50 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
शामली, अगस्त 17 -- Shamli News: शामली। शहर के गांधीगंज मंडी निवासी व्यापारी की पत्नी से फोन पर गाली-गलौज करते हुए 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में कोतवाली शामली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से रंगदारी मांगने में प्रयुक्त मोबाइल फोन और सिम के अलावा एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और चाकू बरामद किया है। पकडे गए दोनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और उनके खिलाफ हरियाणा व राजस्थान में भी मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।शहर के गांधीगंज मंडी निवासी राजेश गोयल की पत्नी से 12 अगस्त को आरोपियों ने फोन पर गाली-गलौज करते हुए 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। घटना के संबंध में राजेश गोयल की तहरीर पर कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी एन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.