शामली, जुलाई 16 -- Shamli News: हसनपुर लुहारी। हसनपुर लुहारी गांव में पेयजल टंकी का स्टार्टर खराब होने के कारण पिछले दो दिनों से ठप पड़ी पानी की आपूर्ति गुरुवार को बहाल हो गई। लगभग 48 घंटे बाद घरों में पानी पहुंचने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। हालांकि, आए दिन पानी की सप्लाई में आ रही दिक्कतों और भीषण गर्मी के बीच पानी के संकट को लेकर ग्रामीणों में जल निगम के खिलाफ भारी आक्रोश है। बड़े गांव हसनपुर लुहारी में स्थित पेयजल टंकी का स्टार्टर दो दिन पहले अचानक फुंक गया था। स्टार्टर खराब होने से टंकी से पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई। जिससे पूरा गांव पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस गया। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बीच पानी न मिलने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीण निजी नलों और दूर-दराज के खेतों में लगे नलकूपों से प...