Shamli News: 31 अक्टूबर तक सड़कों की मरम्मत पूरी कराएं, लापरवाही पर होगी सख्ती
शामली, अक्टूबर 26 -- Shamli News: शामली। जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत 31 अक्टूबर तक पूरी करानी होगी। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम आलोक यादव ने जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में कार्यदायी संस्थाओं और संबंधित अधिकारियों को यह निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में लापरवाही और गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराया जाए। जिन पेयजल योजनाओं पर अभी तक आपूर्ति शुरू नहीं हुई है, उनके अधूरे कार्यों को तेजी से पूरा कराकर जलापूर्ति शुरू कराई जाए। डीएम ने पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों के पुनर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.