Shamli News: 30 को मनाया जायेगा घुमंतू समाज विमुक्ति दिवस
शामली, अगस्त 23 -- Shamli News: घुमंतू समाज विमुक्ति दिवस समारोह का आयोजन 30 अगस्त को मेरठ में किया जायेगा, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रतिभाग करेगे। रविवार को शहर के अटल विहार स्थित अखिल भारतीय घुमंतू कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष श्रीपाल के आवास पर समाज के पदाधिकारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाषचंद जोगी ने कहा कि आगामी 30 अगस्त को मेरठ में घुमंतू समाज विमुक्ति दिवस समारोह का आयोजन किया जायेगा, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रतिभाग करेगे। उन्होने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुचंने से आहवान किया। इस अवसर पर राकेश जोगी, शिवकुमार जोगी, सोनू, रविन्द्र, मोनू, श्रीपाल, नंद किशोर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.