Shamli News: 28 जुलाई को होगी यूपी बोर्ड कम्पार्टमेंट परीक्षा,16-17 जुलाई को प्रयोगात्मक परीक्षा
शामली, जुलाई 4 -- Shamli News: शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट/कम्पार्टमेंट एवं इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई को आयोजित होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के अनुसार जनपद में राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज, शामली को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। हाईस्कूल की परीक्षा सुबह 8:00 से 11:15 बजे तक तथा इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। प्रवेश पत्र यूपी बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर अथवा संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य से प्रतिहस्ताक्षरित कराकर लाना अनिवार्य होगा। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। परीक्षा सीसीटीवी निगरानी में संपन्न कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- कंपार्टमेंट की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.