शामली, जुलाई 24 -- Shamli News: चौसाना। बिडौली मार्ग पर चौसाना बिजलीघर के समीप स्थित करीब 47 बीघा कृषि भूमि पर खड़ी फसल को गुरूवार को पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कुर्क कर ग्राम समाज की सुपुर्दगी में दे दिया। यह कार्रवाई बोर्ड ऑफ रिवेन्यू के आदेश के अनुपालन में की गई। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। चौसाना के सुंदरनगर निवासी मक्खन सिंह व अन्य तथा गुरमेज सिंह पक्ष के बीच वर्ष 2001 से पैतृक (वारिसान) संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। मामला लंबे समय से बोर्ड ऑफ रिवेन्यू में विचाराधीन था। वादी पक्ष का आरोप था कि गुरमेज सिंह ने तत्कालीन तहसील प्रशासन से मिलीभगत कर भूमि अपने नाम दर्ज करा ली थी और तभी से उक्त भूमि पर खेती करता आ रहा था। बोर्ड ऑफ रिवेन्यू ने एक जून को सुनाए अपने निर्णय में प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर...