शामली, अक्टूबर 27 -- Shamli News: कैराना। जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत तहसील प्रशासन ने प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण शुरू करा दिया है। तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कर्मचारियों को जनगणना से संबंधित कार्यों और मोबाइल एप के माध्यम से आंकड़े दर्ज करने की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। मंगलवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में उपजिलाधिकारी शिवाजी यादव के नेतृत्व में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कॉलेज के तीन कमरों में 57-57 प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया गया। तहसीलदार अर्जुन सिंह ने बताया कि 15 नवंबर से 30 नवंबर तक लोग मोबाइल एप के जरिए अपने परिवार के सदस्यों का विवरण स्वयं अपलोड कर जनगणना की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। यह भी पढ़ें- Hardoi News: गोपामऊ में जनगणना-2027 के लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का...