Shamli News: 152 तारीखों के बाद दोहरे हत्याकांड में मिला इंसाफ
शामली, अगस्त 17 -- Shamli News: एक मां की शिकायत से शुरू हुई पिता-पुत्र की हत्या की न्यायिक लड़ाई करीब सवा चार वर्ष बाद सोमवार को सजा के फैसले तक पहुंची। 6 अप्रैल 2022 को हुए भूपेंद्र व अर्जुन हत्याकांड के मामले में पुलिस ने करीब ढाई महीने बाद 224 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। इसके बाद शुरू हुई सुनवाई में करीब 152 तारीखें लगीं। इस दौरान आरोप तय होने, गवाहों की गवाही, जिरह और अंतिम बहस के कई चरण पूरे हुए। मामले की सुनवाई अलग-अलग समय में तीन अदालतों में हुई बताई गई है। अभियोजन पक्ष ने अदालत के समक्ष 14 गवाह पेश किए। इनमें पीड़ित परिवार के सदस्यों के अलावा घटना से जुड़े पुलिसकर्मी भी शामिल थे। गवाहों के बयान और जिरह की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुकदमा अंतिम बहस के दौर में पहुंचा। मुकदमे के अंतिम चरण में सुनवाई की गति अचानक बढ़ी। करीब एक म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.