शामली, अगस्त 7 -- Shamli News: शामली।जनपद शामली में कार्यरत राज्य सरकार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए सिविल सर्विसेज खेल प्रतियोगिताओं हेतु जिला स्तरीय चयन ट्रायल 13 अगस्त को उधम सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। उप क्रीड़ा अधिकारी अश्वनी कुमार त्यागी ने बताया कि चयन ट्रायल में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, शतरंज, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, टेबल टेनिस, टेनिस, वॉलीबॉल, योगासन, तैराकी, वेट लिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग एवं अन्य निर्धारित खेलों के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। केवल राज्य सरकार के नियमित अधिकारी एवं कर्मचारी ही चयन ट्रायल में भाग लेने के पात्र होंगे। नगर निकाय, पंचायत विभाग, पुलिस विभाग के कर्मचारी तथा शिक्षक इस प्रतियोगिता के लिए पात्र नहीं होंगे। साथ ही स्वायत्तशासी संस्थाओं से जुड़े कर्मचारी भी ...