शामली, सितम्बर 28 -- Shamli News: कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने विकसित भारत की संकल्पना को चित्रों के माध्यम से उकेरा। प्रतियोगिता में शिवानी ने प्रथम, उज्मा ने द्वितीय और खालदा सलमानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सोमवार को महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की ओर से पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय 'विकसित भारत की संकल्पना' से प्रेरित था। प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश के नेतृत्व और अंग्रेजी विभागाध्यक्ष व सेवा संकल्प अभियान की संचालिका डॉ. नीतू त्यागी के निर्देशन में विद्यार्थियों ने पोस्टर के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा एवं विकसित भारत को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए। यह भी पढ़ें- सेवा संकल्प अभियान के तहत पोस्टर प्रतिय...