शामली, सितम्बर 3 -- Shamli News: थानाभवन। होली मदर अकैडमी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और धार्मिक वातावरण के बीच धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के करीब 70 बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की आकर्षक वेशभूषा धारण कर सुंदर झांकियों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चे श्रीकृष्ण और राधा के मनमोहक स्वरूप में नजर आए। सुंदर पोशाक, आकर्षक साज-सज्जा और बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को कृष्णमय बना दिया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास से उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों एवं अतिथियों की खूब वाहवाही लूटी। यह भी पढ़ें- Haridwar News: नन्हे राधा-कृष्ण की मनमोहक छवि ने मोहा मन, दही-हांडी में बच्चों संग अभिभावकों ने दिखाया उत्साहसमारोह में पुरस्कार वितरण कार्यक...