Shamli News: होम लोन बकाया पर बैंक ने लस्सी वाले का मकान को किया सील
शामली, जुलाई 14 -- Shamli News: शामली। होम लोन की बकाया राशि जमा न किए जाने पर आईसीआईसीआई होम फाइनेंस लिमिटेड ने शहर के प्रमुख लस्सी कारोबारी अश्वनी लस्सी वाले के मकान पर कब्जे की कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। बैंक की इस कार्रवाई के बाद मोहल्ले में लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। शहर के मोहल्ला गुजरातियान निवासी प्रसिद्ध लस्सी व्यापारी अश्वनी कुमार कांबोज उर्फ अश्वनी लस्सी ने अपने आवास के लिए आईसीआईसीआई होम फाइनेंस से ऋण लिया था। बैंक का आरोप है कि ऋण की किश्तों का लंबे समय से भुगतान नहीं किया गया, जिसके चलते ऋण खाते में लगभग 15 लाख 58 हजार 428 रुपये की बकाया राशि हो गई। बैंक की ओर से पहले नियमानुसार डिमांड नोटिस जारी कर निर्धारित अवधि के भीतर बकाया राशि जमा करने का अवसर दिया गया था। नोटिस अवधि समाप्त ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.