शामली, अगस्त 12 -- Shamli News: शामली कोतवाली पुलिस ने शहर के बीचोबीच कनिका कॉपलेक्स में स्थित एक होटल में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने मंगलवार की देर रात छापा मारा। सीओ के मुताबिक होटल में अनैतिक कार्य चल रहा था। इस दौरान होटल के रिसेप्शनिस्ट समेत चार पुरुष एवं तीन महिलाओं को अनैतिक कार्य में संलिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया, जबकि होटल मालिक फरार हो गया। पुलिस ने पांच मोबाइल फोन, 3,435 रुपये नकद, दो रजिस्टर और क्यूआर कोड मशीनें बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी होटल मालिक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी है। सीओ जितेंद्र यादव ने बताया कि बताया कि मंगलवार की रात पुलिस को वर्मा मार्किट के पास स्थित कनिका कॉपलेक्स में स्थित होटल में अनैतिक कार्य चल रहा है। इस पर सीओ ने कोतवाली पुलि...