शामली, सितम्बर 5 -- Shamli News: कांधला। पंचायतों में विकास कार्यों को लेकर पारदर्शिता और गुणवत्ता के दावे किए जाते हैं, लेकिन मीमला गांव में हैंडपंप रिबोर के कार्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

शिकायत की प्रक्रिया गांव निवासी ग्रामीण ने ग्राम पंचायत प्रशासक और सचिव पर विकास कार्यों में लीपापोती और नियमों की अनदेखी करने के आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की है। शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने मामले की जांच एडीओ कांधला को सौंप दी है।

अनियमितताओं के आरोप ग्राम मीमला निवासी प्रमोद कुमार ने शनिवार को जिलाधिकारी आलोक यादव को शिकायती पत्र सौंपा। शिकायत में आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत मीमला में पिछली योजना के दौरान विकास कार्यों के नाम पर अनियमितताएं की गई हैं। आरोप है कि जुलाई माह में ग्राम पंचायत में दो हैंडपंप रिबोर कराए जाने का कार्य द...