Shamli News: हिंदू महिला महाविद्यालय की छात्रा अमीषा गोयल ने बीकॉम में विश्वविद्यालय में किया टॉप
शामली, जुलाई 5 -- Shamli News: हिंदू महिला महाविद्यालय की मेधावी छात्रा अमीषा गोयल ने बीकॉम तृतीय वर्ष की परीक्षा में 82.74 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल महाविद्यालय, बल्कि परिवार और पूरे जनपद का नाम गौरवान्वित हुआ है। अमीषा गोयल की इस शानदार सफलता पर महाविद्यालय में खुशी का माहौल है। शिक्षकों और छात्राओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महाविद्यालय के सचिव बृजभूषण संगल ने छात्रा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिले में सर्वाेच्च स्थान प्राप्त करना इस बात का प्रमाण है कि दृढ़ संकल्प, निरंतर अभ्यास, कठिन परिश्रम तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अमीषा की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.