शामली, सितम्बर 22 -- Shamli News: शामली। गत 12 सितंबर को गोहरनी फ्लाईओवर के निकट सडक हादसे में हुए युवक की मौत के मामले में पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही किए जाने की मांग की है। जनपद मुजफ्फरनगर के गांव मेहलकी निवासी कादिर पुत्र रागिब ने गत 12 सितंबर को गोहरनी फ्लाईओवर के निकट सडक हादसे में अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार दिए जाने से मौके पर मौत हो गई थी। जिसके संबंध में परिजनों ने मंगलवार को एसपी एनपी सिंह से मुलाकात की। उन्होने बताया कि घटना को लेकर उन्होने थाना आदर्शमंडी में मुकदमा दर्ज किया था। जिसके बाद आरोपी वाहन चालक का वाहन भी कैमरे में कैद हो गया था, लेकिन पुलिस ने अभी तक मामले में कोई कार्यवाही नही की। न ही वाहन चालक को गिरफ्तार किया है और न ही घटना का खुलासा किया है कि वह...